Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज : ICU से मां के पास भेजी गई दुधमुंही बच्ची लापता, संदिग्ध महिला की तलाश तेज

BRD मेडिकल कॉलेज में हुई घटना, फीडिंग के लिए मदर केयर वार्ड में लाई गई थी बच्ची, मां ने किया संदिग्ध महिला का जिक्र, पुलिस खंगाल रही फुटेज

गोरखपुर, 27 अक्टूबर 2026.

यूपी के गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज से एक माह की बच्ची लापता हो गई। बच्ची की तबीयत में सुधार होने पर उसे एनआईसीयू से निकालकर फीडिंग के लिए मां के पास मदर केयर वार्ड में भेजा गया था। करीब दो घंटे बाद डॉक्टर वार्ड में पहुंचे तो मां-बच्ची दोनों वहां नहीं मिलीं। बाद में माता-पिता ने मेडिकल चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बच्ची की तलाश कर रही है।

15 अक्टूबर को अस्पताल में कराया गया था भर्ती

संतकबीरनगर जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राममनोहर की पत्नी रोशनी ने करीब एक माह पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर 15 अक्टूबर को उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां बाल सेवा संस्थान के एनआईसीयू में 500 नंबर बेड पर उसका इलाज चल रहा था।

डॉक्टर पहुंचे तो वार्ड से गायब मिले मां-बच्ची

बच्ची की हालत में सुधार होने पर सोमवार सुबह करीब 11.30 बजे उसे फीडिंग के लिए कंगारू मदर केयर वार्ड में मां के पास भेजा गया था। करीब दो घंटे बाद जूनियर डॉक्टर वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां बच्ची नहीं मिलीं। जानकारी मिलने पर राममनोहर पत्नी रोशनी के साथ मेडिकल चौकी गया, जहां बच्ची के लापता होने की सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें:

पिता ने पत्नी की तबीयत ठीक नहीं होने की बात कही

राममनोहर के मुताबिक, घटना वाले दिन सुबह से ही रोशनी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह पत्नी की देखभाल के लिए अस्पताल आई अपनी साली को घर छोड़ने गया था। उस समय रोशनी वार्ड में बच्ची के साथ अकेली थी। दोपहर में उसे फोन पर बच्ची के गायब होने की जानकारी मिली।

Advertisement

मां ने कहा- दूसरी महिला को सौंपी थी बच्ची

रोशनी का कहना है कि वह खाना खाने के लिए बच्ची को लेकर वार्ड से निकली थी। इसी दौरान रुपये निकालने के लिए उसने पास खड़ी एक महिला को बच्ची संभालने के लिए दे दिया। उसके मुताबिक, कुछ ही देर बाद महिला बच्ची को लेकर वहां से चली गई। माता-पिता के अलग-अलग बयानों को ध्यान में रखकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अस्पताल के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, ताकि बच्ची के साथ किसी संदिग्ध महिला की आवाजाही का पता लगाया जा सके। पुलिस माता-पिता से मिली जानकारी के आधार पर भी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  Gorakhpur News : लाइक-व्यूज की ख्वाहिश ने पहुंचाया जेल, दरोगा को जूते से पीटने का वीडियो निकला फर्जी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link