Gorakhpur

Gorakhpur News : लाइक-व्यूज की ख्वाहिश ने पहुंचाया जेल, दरोगा को जूते से पीटने का वीडियो निकला फर्जी

वकील की ड्रेस में युवक ने वर्दी पहने बाइक सवार से विवाद का बनाया था वीडियो, पिता की हिरासत को लेकर झगड़े का दिखाया गया था पूरा सीन, जांच में न वर्दी वाला पुलिसकर्मी निकला न दूसरा युवक असली वकील, शाहपुर थाने में केस दर्ज कर दो युवकों को गिरफ्तार किया गया

गोरखपुर, 28 सितंबर 2026:

यूपी के गोरखपुर में दरोगा को वकील की ड्रेस पहने युवक द्वारा जूते से पीटने का वायरल Video फर्जी निकला है। शाहपुर इलाके में बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज बटोरने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि वीडियो में दिख रहे दोनों किरदार असली पुलिसकर्मी और अधिवक्ता नहीं थे।

दो मिनट 55 सेकंड का था वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 मिनट 55 सेकंड के वीडियो में वकील की पोशाक पहना युवक बाइक से जा रहे वर्दीधारी व्यक्ति को रोकता दिख रहा था। इसके बाद दोनों के बीच युवक के पिता को हिरासत में लिए जाने को लेकर बहस होती है। विवाद बढ़ने पर वकील की ड्रेस पहने युवक वर्दीधारी व्यक्ति से मारपीट करता है और उसे जूते से पीटता नजर आता है। वीडियो में कुछ लोग बीच-बचाव करते हुए भी दिखाई देते हैं।

gorakhpur-fake-video-sub-inspector-beaten-with-shoes-arrested (2)

ये भी पढ़ें:

जांच में दोनों किरदार निकले फर्जी

पुलिस अधीक्षक शहर निमिष पाटिल ने बताया कि वायरल वीडियो का सत्यापन कराया गया। जांच में सामने आया कि वीडियो में वर्दी पहने व्यक्ति पुलिसकर्मी नहीं है। इसी तरह वकील की पोशाक में नजर आ रहा युवक भी वास्तविक अधिवक्ता नहीं है। पुलिस के मुताबिक पूरा वीडियो बनावटी तरीके से तैयार किया गया था।

लाइक-व्यूज के लिए बनाया वीडियो

पुलिस जांच के मुताबिक वीडियो को सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लाइक और व्यूज हासिल करने के मकसद से बनाया गया था। पुलिस का कहना है कि इसे वायरल कर पुलिस विभाग और अधिवक्ता समुदाय की छवि खराब करने की कोशिश की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी पड़ताल शुरू की और दो युवकों प्रिंस व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। मामले में शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें  अविमुक्तेश्वरानंद ने किया ‘गोविष्टि यात्रा’ का आगाज, कहा... गाय राष्ट्र माता बने तो सीएम के कसीदे पढ़ेंगे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link