Lucknow CityNational

Lucknow News: ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सपा का हल्लाबोल, CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले पर पोती कालिख, पुलिस से भिड़ंत

हजरतगंज में पुतला फूंकने से पहले पुलिस ने छीना, धक्का-मुक्की और नोकझोंक, सपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप

लखनऊ, 28 सितंबर 2026:

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विभिन्न राजनीतिक दल सड़क पर उतर आए हैं। यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के पुतले पर कालिख पोती और उसे चप्पलों से पीटकर अपना विरोध जताया। पुतला जलाने से पहले ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बस में भरकर दूसरी जगह भेज दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अभद्रता करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया। वहीं, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
lucknow-sp-protest-cec-gyanesh-kumar-vote-theft-allegation (2)

सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 35 करोड़ से अधिक वोटों की कथित चोरी के जरिए अलग-अलग राज्यों और केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में मदद की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके इशारे पर चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन में शामिल जीतू ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लंबे समय से ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते रहे हैं। उनके मुताबिक पार्टी ने चुनाव आयोग को कई बार कथित अनियमितताओं के साक्ष्य दिए लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने हालिया मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
lucknow-sp-protest-cec-gyanesh-kumar-vote-theft-allegation (3)

Advertisement

वहीं, प्रदर्शनकारी अंकित ने कहा कि वे लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

ये भी पढ़ें  अमेरिका क्यों डरता था नेल्सन मंडेला से? बताया था आतंकवादी, गिरफ्तारी में CIA ने की थी मदद

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link