Gorakhpur

नाग पंचमी पर गुड़िया पीटी फिर तालाब में नहाने लगे बच्चे, गहरे पानी में थमीं तीन की सांसें, सदमे में परिवार

हादसे से पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, छोटे बच्चों का दम घुटने से मौत के बाद शव देख चीखते रहे परिवार, ग्रामीणों ने काफी तलाश के बाद तीनों के शव तालाब से निकाले

गोरखपुर, 17 अगस्त 2026:

यूपी में गोरखपुर जिले के बांसगांव इलाके में नाग पंचमी के दिन तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसा बदौली बाबू गांव में सोमवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। तीनों बच्चे अपने घर से करीब 100 मीटर दूर तालाब में नहाने पहुंचे थे।

नहाते समय गहरे पानी में गए बच्चे

बताया गया कि नाग पंचमी पर गांव के कई बच्चे जमा थे। गुड़िया पीटने की रस्म चल रही थी। सभी बच्चे मस्ती में थे। इसी दौरान किसी ने तालाब में नहाने चलने का आइडिया दिया। इसी के बाद कुछ बच्चे गांव के पास तालाब पर पहुंचे थे। कुछ बच्चे पानी में नहा रहे थे। इसी दौरान सचिन, अनुज व हरीश गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देखकर दूसरे बच्चे बाहर निकले। उन्होंने गांव पहुंचकर लोगों को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:

ग्रामीणों ने तालाब में शुरू की तलाश, अस्पताल पहुंचने से पहले एक की मौत

सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण तालाब की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने तुरंत Rescue Operation शुरू किया। मछली पकड़ने वाले जाल की मदद से तालाब में बच्चों की तलाश की गई। काफी देर बाद तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला जा सका। एक बच्चे की बाहर निकालने के बाद मौके पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

nag-panchami-par-talab-mein-doobne-se-3-bachchon-ki-maut (2)

मृतकों में 9 से 14 साल के बच्चे

मृतकों की पहचान सचिन पुत्र भजुराम, अनुज पुत्र सत्य प्रकाश व हरीश पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। सचिन की उम्र 14 साल थी। वह कक्षा 6 में पढ़ता था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। परिवार में उसका एक भाई है। अनुज 9 साल का था। वह कक्षा 3 में पढ़ता था। उसके पिता गुजरात में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। अनुज का एक भाई है। हरीश की उम्र 12 साल थी। वह कक्षा 5 का छात्र था। उसके पिता दुबई में मजदूरी करते हैं। परिवार में हरीश की एक बहन है।

मदद का मिला भरोसा, चीखों से गूंजा गांव

हादसे के बाद कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। परिवारों से मुलाकात कर उन्हें मदद का भरोसा दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनकी चीखों से पूरा गांव गूंजता रहा।

ये भी पढ़ें  कार में बैठे-बैठे शिक्षक ने दम तोड़ा, टायर बदलते समय बिगड़ी तबीयत, बेटी बोली- पापा उठिए, घर चलिए

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button