Gorakhpur

गोरखपुर में Teacher MLC चुनाव के बीच हंगामा, सपा प्रत्याशी से धक्का-मुक्की के हालात

डीएवी डिग्री कॉलेज में भाजपा-सपा नेताओं के बीच कहासुनी, दोनों पक्षों ने मतदान प्रभावित करने के लगाए आरोप, एमएलसी ने आयोग को भेजा पत्र

गोरखपुर, 23 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार को डीएवी डिग्री कॉलेज में भाजपा-सपा नेताओं के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मतदान प्रभावित करने के आरोप लगाए। इस दौरान सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी से भाजपाइयों की धक्का-मुक्की जैसे हालात बन गए।

जिले के 18 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के इस चुनाव में 17 जिलों के 54,910 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में कुल 16 प्रत्याशी हैं। यहां भाजपा से ध्रुव त्रिपाठी चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव पर्यवेक्षक को हटाने की मांग

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने चुनाव पर्यवेक्षक आईएएस अभय सिंह को पद से हटाने की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को ईमेल भेजा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्यवेक्षक की नियुक्ति मतगणना में धांधली की मंशा से की गई है।

ये भी पढ़ें:

gorakhpur-teacher-mlc-chunav-sapa-bjp-hangama (2)

Advertisement

देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायत में वर्ष 2019 के उत्तर प्रदेश अवैध खनन मामले का जिक्र किया। उनका दावा है कि इस मामले में सीबीआई ने अभय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उन्होंने मामले की जांच की मौजूदा स्थिति, सेवा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए संवेदनशील चुनाव में उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। ये आरोप शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए हैं।

आजमगढ़ में सबसे ज्यादा शिक्षक मतदाता

17 जिलों में सबसे अधिक 8,592 मतदाता आजमगढ़ में हैं। गोरखपुर में 7,289 शिक्षक वोट डाल रहे हैं। अन्य जिलों में मऊ में 5,131, देवरिया में 4,278, महराजगंज में 3,572, कुशीनगर में 3,496, अयोध्या में 3,084, आंबेडकरनगर में 2,891, गोंडा में 2,805, सिद्धार्थनगर में 2,787, सुल्तानपुर में 2,679, बस्ती में 2,045, बहराइच में 1,636, संतकबीरनगर में 1,540, अमेठी में 1,099, श्रावस्ती में 1,004 व बलरामपुर में 982 शिक्षक मतदाता हैं।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर में पूर्व BDC सदस्य की हत्या: नाले के किनारे फेंकी मिली लाश

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link