Gorakhpur

Gorakhpur News : जनता दर्शन में योगी का सख्त संदेश, कमजोर के पास रहे उसकी जमीन, बेदखल करने वाले बख्शे न जाएं

करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं, इलाज के लिए आर्थिक मदद के साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने पर भी जोर, बच्चों को चॉकलेट देकर दुलारा

गोरखपुर, 21 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाए, शिकायतों का समय पर निस्तारण हो। जमीन पर अवैध कब्जे, कमजोर लोगों को उजाड़ने जैसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न हो

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन में पहुंचे लोगों से मुख्यमंत्री खुद मिले। उन्होंने एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं, प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को सौंपे। साथ ही समस्याओं का ऐसा समाधान करने को कहा जिससे पीड़ितों को राहत मिल सके। अधिकारियों से कहा कि सरकार का मकसद जनकल्याण के साथ लोगों के जीवन में खुशहाली लाना है। इसलिए शिकायत लेकर आने वाले हर व्यक्ति के साथ संवेदनशीलता से पेश आया जाए। किसी भी पीड़ित को बेवजह परेशान न होना पड़े।

किसी भी सूरत में जमीन पर अवैध कब्जा न हो

जनता दर्शन में जमीन से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री ने खास जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले या कमजोर लोगों को उनकी जगह से बेदखल करने वालों को बख्शा न जाए। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पारिवारिक संपत्ति विवाद होने पर संबंधित पक्षों को बैठाकर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की कोशिश की जाए। राजस्व विभाग और पुलिस से जुड़ी शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता व पारदर्शिता के साथ किया जाए। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। सरकारी योजनाओं का लाभ पाने से वंचित जरूरतमंद लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए।

ये भी पढ़ें:

इलाज के लिए आर्थिक मदद, आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे

जनता दर्शन में कुछ लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज के खर्च से जुड़े एस्टीमेट जल्द तैयार कराकर शासन को भेजे जाएं, जिससे सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए पहुंचे लोगों से आयुष्मान कार्ड के बारे में भी जानकारी ली। जिन जरूरतमंदों के पास कार्ड नहीं था, उनके कार्ड बनवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन में बच्चों के साथ आई महिलाओं से भी उन्होंने मुलाकात की। बच्चों को चॉकलेट दी, उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
gorakhpur-news-yogi-adityanath-janta-darshan (2)

Advertisement

गोशाला में गायों को खिलाई रोटी-गुड़

जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर की गोशाला में गोसेवा की। उन्होंने गोवंश को अपने हाथों से रोटी-गुड़ खिलाया, उन्हें दुलारा। मंदिर परिसर में परिवार के साथ आए बच्चों से भी मुख्यमंत्री ने बातचीत की। उन्हें चॉकलेट देकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने एक बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया।

ये भी पढ़ें  मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद की हत्या...चाकू मारने पर भागे तो दौड़ाकर गोद डाला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link