Gorakhpur

गोरखपुर न्यूज : सगाई से लौट रहे दंपती पर हमला, बदमाशों ने दिया धक्का, बाइक से गिरी महिला की मौत

रेसर बाइक पर सवार थे दोनों बदमाश, लूट के प्लान की आशंका, हत्या का केस दर्ज, 3 बेटियों की मां थी मृतका

गोरखपुर, 26 अक्टूबर 2026:

यूपी के गोरखपुर में बाइक से घर लौट रहे दंपती पर हमला कर दिया गया। बेलीपार थाना क्षेत्र में भरवल गांव के आगे रेसर बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से आकर महिला को धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पति की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

मैरिज लॉन से लौटते समय रात 10 बजे हुई वारदात

बेलीपार क्षेत्र के मलांव गांव निवासी संतोष पांडेय शनिवार को पत्नी मीरा पांडेय (54) के साथ गोरखपुर के एक मैरिज लॉन में रिश्तेदारी की युवती की सगाई में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। भरवल गांव के आगे पीछे से रेसर बाइक पर आए दो अज्ञात लोगों ने उनकी बाइक के पीछे बैठी मीरा को धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं।

गांव से भाई को बुलाकर पत्नी को ले गया अस्पताल

घटना के तुरंत बाद संतोष ने गांव में रहने वाले अपने चचेरे भाई को फोन कर जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मीरा को जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही घर पर रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ जुट गई। परिवार में मातम पसरा है।

ये भी पढ़ें:

तीन बेटियों की मां थीं मीरा

मीरा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी तीन बेटियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी श्वेता गुरुग्राम में रहती हैं। मां की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार के लोग उनके आने का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, लूट की आशंका

एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। उनके पकड़े जाने के बाद ही वारदात की वजह स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि बदमाशों की हरकत के पीछे लूट की आशंका भी व्यक्त की जा रही है। ऐसी संभावना जाहिर की गई है कि बदमाश जेवर छीनने के चक्कर में रहे होंगे लेकिन मीरा के गिरने पर बात बिगड़ने के डर से दोनों भाग खड़े हुए।

ये भी पढ़ें  बिना रोशनी की आंखों में बसा था अफसर बनने का सपना, ब्लाइंड स्कूल के हॉस्टल में छात्र ने दी जान

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link