Entertainment

Bollywood News : ‘सैयारा’ के बाद अहान अब शरवरी संग फरमाएंगे इश्क, इस नई फिल्म का पोस्टर जारी, 26 मार्च को होगी रिलीज

टाइगर जिंदा है के निर्देशक अली अब्बास जफर बना रहे हैं 'बेपरवाह' मूवी, रोमांस के साथ एक्शन का दिखेगा तड़का

एंटरटेनमेंट डेस्क, 26 अक्टूबर 2026:

बॉलीवुड में सैयारा से पहचान बनाने वाले अहान पांडे एक बार फिर बड़े पर्दे पर रोमांस के साथ एक्शन का तड़का लगाने की तैयारी में हैं। उनकी नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का पहला पोस्टर जारी हो गया है। इस फिल्म में अहान के साथ शरवरी वाघ नजर आएंगी। यशराज फिल्म्स ने फिल्म के नाम के साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। फिल्म अगले साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बंदूक के साथ दिखे अहान, शरवरी के हाथ में गिटार

फिल्म के पोस्टर में अहान पांडे बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। पैंट और जैकेट पहने अहान के दाहिने हाथ में बंदूक है, जबकि शरवरी वाघ गिटार थामे उनके साथ खड़ी हैं। दोनों एक-दूसरे के माथे से माथा सटाए नजर आते हैं। उनके बीच से निकलती सूरज की रोशनी पोस्टर को खास बना रही है।

पोस्टर पर फिल्म का नाम बेपरवाह: फियरलेस इन लव लिखा है। इससे फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन देखने के भी संकेत मिलते हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:

सुल्तान और टाइगर जिंदा है के निर्देशक संभालेंगे कमान

बेपरवाह का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। वह इससे पहले सलमान खान की सुल्तान, टाइगर जिंदा है और भारत जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा हैं।

Advertisement

अहान पांडे की यशराज फिल्म्स के साथ यह दूसरी फिल्म है। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया। फिल्म के नाम और पोस्टर से साफ है कि इसकी कहानी में प्यार, जुनून और एक्शन अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पोस्टर के साथ सामने आया अहान का पहला डायलॉग

फिल्म के पोस्टर के साथ अहान पांडे की आवाज में एक डायलॉग भी सुनाई दे रहा है। इसमें वह कहते हैं, ‘बेपरवाह है इश्क, क्या करूं, बेपरवाह, बेइंतहा करूं, डर में अब कोई भी आया, सब तबाह, तबाह, तबाह करूं।’

इस डायलॉग से फिल्म में अहान के किरदार के बेखौफ अंदाज की झलक मिलती है। हालांकि, उनके किरदार का नाम और कहानी से जुड़ी दूसरी जानकारियां अभी सामने नहीं आई हैं।

500 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है सैयारा

अहान पांडे ने 18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा सैयारा से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ अनीत पड्डा नजर आई थीं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

सैयारा के गानों ने भी युवाओं के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी। अब अहान बेपरवाह के जरिए एक बार फिर रोमांटिक कहानी में नजर आएंगे, लेकिन इस बार उनके किरदार के साथ एक्शन का रंग भी जुड़ा होगा।

ये भी पढ़ें  ‘गोविंदा सर कहां हैं? सुनते ही पत्नी सुनिता ने दिया ऐसा रिएक्शन, कि वायरल हो गया वीडियो

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link