Lucknow CityPoliticsUttar Pradesh

सुभासपा के 24 साल : राजभर बोले- अति पिछड़ों और दलितों के सम्मान से कभी समझौता नहीं

पार्टी के स्थापना दिवस पर अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने X पर साझा किया संदेश, बोले- समाज के हक, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को नई ऊर्जा देने का संकल्प, कहा- वोट बैंक समझे जाने वाले वंचितों की आवाज बना आंदोलन

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2026:

यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पार्टी के 24वें स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया। मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं अपितु समाज के हक, सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को नई ऊर्जा देने का संकल्प दिवस है।

’24 साल पहले जलाई थी आत्मसम्मान की मशाल’

ओमप्रकाश राजभर ने अपने संदेश में कहा कि 24 साल पहले अति पिछड़ों, दलितों, शोषितों और वंचितों के आत्मसम्मान के लिए जो मशाल जलाई गई थी, वह आज करोड़ों गरीबों के हक का आंदोलन बन चुकी है। उन्होंने कहा कि दो दशक से अधिक का यह सफर केवल एक राजनीतिक पार्टी की यात्रा नहीं है। यह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े उन लोगों के स्वाभिमान की लड़ाई है जिन्हें लंबे समय तक सिर्फ वोट बैंक समझा गया।

अति पिछड़ों और दलितों के अधिकारों पर अडिग रहने का दावा

सुभासपा प्रमुख ने कहा कि वह समाज के अधिकारों और हिस्सेदारी के लिए पूरी मजबूती से लड़ रहे हैं और आगे भी संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अति पिछड़े और दलित समाज के मान-सम्मान तथा अधिकारों से न पहले समझौता किया है और न आगे करेंगे। राजभर ने सामाजिक एकजुटता को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि समाज के अधिकारों की लड़ाई में एकता ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय महाराजा सुहेलदेव’ के उद्घोष के साथ किया।

ये भी पढ़ें  VPN के जरिए नोएडा स्कूल को धमकी देने वाला गिरफ्तार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link