EducationUttar Pradesh

गोरखपुर : शिक्षक के रूप में दिखे सीएम योगी, दिया फिट रहने का मंत्र

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 13 जनवरी 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ नेशनल योग कान्फ्रेंस में शिक्षक के रूप में दिखाई दिए। उन्होंने फिट रहने के टिप्स बताते हुए एक किस्सा सुनाकर बताया कि कैसे उनकी सलाह से मंत्री की तबीयत में सुधार हुआ।

एक मंत्री की सेहत का किया उल्लेख

ये भी पढ़ें:

बाबा गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज बालापार सोनबरसा में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा अगर आपको स्वस्थ रहना है तो अपने सोने और जागने का समय तय करना पड़ेगा। उन्होंने अपने ही एक मंत्री का उदाहरण देकर कहा कि उनकी तबीयत खराब थी तो हमें जानकारी मिली। उनको देखने गया और उनके सर पर हल्का हाथ घुमाया तो अचानक उनकी आंख खुल गई।

Advertisement

उन्होंने बिस्तर से उठने का प्रयास किया मगर शरीर ने साथ नहीं दिया तो उनसे पूछा कि कब सोते हैं और कब उठते है? पता चला कि जागने का समय सुबह 10 से 12 बजे तक होता है और सोने का समय 2 बजे रात को होता है। इस पर मैंने उन्हें सलाह दी आपको अपने सोने और जागने का समय बदलना पड़ेगा। उनके लिए एक योग प्रशिक्षक को लगाया तो आज वे स्वस्थ हैं।

सीएम बोले दिनचर्या अनुशासित हो, योग करें

सीएम योगी ने कहा कि अधिक से अधिक रात 10 बजे तक सो जाना चाहिए सुबह। चार से पांच बजे तक उठकर अपनी नित्य क्रिया में लगिए। इससे आप पूरे दिन स्वस्थ रहेंगे। अगर आप यह नहीं करते हैं तो पूरा दिन शरीर भारी रहेगा। आपके अंदर चिड़चिड़ापन बना रहेगा। योग से अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं, आयुर्वेद ने भी इस बात को कहा है। सीएम ने नेशनल योग कान्फ्रेंस के आयोजन को सराहा और कहा कि इस कार्यक्रम से छात्र- छात्राओं और आने वाली पीढ़ियों को मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें  'नीट' पेपर लीक पर फूटा विशाल ददलानी का गुस्सा, बोले 'अनपढ़ और जाहिलों को मत सौंपिए सत्ता'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link