Uttar Pradesh

वाराणसी : धूम में बैठी महिला को लगी आर्मी शूटिंग एरिया से निकली गोली

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 18 जनवरी 2025:

यूपी के वाराणसी में शनिवार को आर्मी शूटिंग एरिया में फायरिंग के दौरान वहां से कुछ दूर अपने घर के पास मौजूद एक महिला को गोली लग गई। कंधे में गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टारगेट से निशाना चूकने के चलते हुई घटना

ये भी पढ़ें:

बताते हैं कि कैंट इलाके के शिवपुर क्षेत्र में चांदनी भारद्वाज नामक महिला अपने घर के पास आर्मी बाउंड्री वॉल के करीब धूप में बैठी थी। शूटिंग एरिया में फायरिंग के दौरान सेना के किसी जवान का निशाना टारगेट से चूक गया और गोली कैंपस के बाहर निकलकर महिला को लग गई।

Advertisement

महिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस कर रही जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने महिला को दीनदयाल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  बेसहारा बेटी की शादी में फरिश्ता बनी यूपी पुलिस, गोंडा में निभाया घरातियों का फर्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link