CrimeHaryana

फ़रीदाबाद में तेज़ रफ़्तार स्कॉर्पियो का कहर, परीक्षा देकर लौट रहे 3 छात्रों को कुचला, 1 की मौत, 2 घायल

फ़रीदाबाद, 25 जनवरी 2025

फ़रीदाबाद में तेज़ रफ़्तार काली स्कॉर्पियो ने तीन छात्रों को कुचल दिया; तीन छात्रों में से एक की मौत हो गई है जबकि बाकी दो गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस भीषण हादसे का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है… मामले में बता दे कि सेक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज के पास हुए एक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई। जबकि दो छात्राएं घायल हो गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका की पहचान दयाल नगर की रहने वाली 21 वर्षीय मनीषा के रूप में हुई है।

छात्राएं एग्जाम देकर लौट रहीं थी। एक छात्रा सिमरन की हालत गंभीर है, जिसका सेक्टर-16 स्थित मेट्रो अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों छात्राएं ग्रेजुएशन प्रथम वर्ष की छात्राएं थीं। पुलिस ने स्कॉर्पियो की पहचान कर ली है। घटना से जुड़े फोटो-वीडियो भी सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  84 लाख युवाओं तक पहुंचा एक आइडिया, जानिए अखबार बेचने वाला लड़का कैसे बना इंटरनेशनल यूथ आइकॉन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link