CrimeRajasthan

राजस्थान : 12वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, छोटे भाई के साथ किराए के घर में रहता था

जयपुर, 30 जनवरी 2025

राजस्थान के भरतपुर जिले में 12वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में बताया कि छात्र की पहचान उत्तर प्रदेश के मूल निवासी मोहन सिंह के रूप में हुई है। सहायक उप-निरीक्षक (सर मथुरा गेट) हर गोपाल ने कहा, वह भरतपुर में पढ़ रहा था और अपने छोटे भाई के साथ भरतपुर के लक्ष्मी नगर इलाके में किराए के मकान में रहता था। उन्होंने बताया कि मोहन एक निजी स्कूल में पढ़ता था. उसने यह कदम तब उठाया जब उसका छोटा भाई स्कूल गया हुआ था। 27 जनवरी को उनके माता-पिता उनसे मिलने उत्तर प्रदेश से आए थे. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें  कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद बोले-वंचितों को अधिकार दिलाएगी संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link