Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम बोले…अपराधों के पीछे होता है सपा का हाथ, सांसद अवधेश कर रहे नौटंकी

अशरफ अंसारी

इटावा 2 फरवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को मीडिया से रूबरू हुए। सांसद
अवधेश प्रसाद के फूटफूट कर रोने को लेकर कहा कि वो नौटंकी कर रहे हैं।

एक निजी समारोह में शिरकत करने से पूर्व उन्होंने मीडिया से कहा सपा सांसद अवधेश प्रसाद नौटंकी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी गुंडों, माफियाओं और अपराधियों की पार्टी है। जितने भी अपराध होते हैं उसमें समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए तार निकलते हैं।
अखिलेश यादव द्वारा महाकुंभ में हुए हादसे पर दिए गए बयान पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस मामले में एसटीएफ भी जांच कर रही है, पुलिस जांच कर रही है सरकार भी जांच कर रही है। जो सच होगा दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा अखिलेश यादव के कहने से नहीं अपनी जिम्मेदारी से सरकार काम करेगी। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सत्ता से बेदखल होने के वजह से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ गया है इसलिए अनाप-शनाप बातें कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  देहरादून में ‘हाईटेक नकल फैक्ट्री’ का पर्दाफाश : UPS रूम में अंडरग्राउंड चैंबर, रिमोट से हल हो रहा था SSC का पेपर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link