NationalUttar Pradesh

सीएमओ पर धमकी देने का आरोप, धरने पर बैठे पत्रकार

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर, 3 फरवरी 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले में सीएमओ व पत्रकारों के बीच उपजा विवाद तूल पकड़ने लगा है। सोमवार को पत्रकारों ने सीएमओ पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए उनके आफिस में ही धरने पर बैठ गए हैं।

सीएमओ के तबादले की मांग रखी

ये भी पढ़ें:

सोमवार को सीएमओ आफिस में एकजुट हुए पत्रकारों ने कहा कि जब तक सीएमओ का स्थानांतरण नहीं होता है तब तक वह पीछे हटने को तैयार नहीं है। कहा कि सीएमओ की तानाशाही बर्दाश्त नहीं होगी।

Advertisement

समाधान दिवस की खबरों से उपजा था विवाद

बता दें कि शनिवार के दिन लालगंज में आयोजित समाधान दिवस की खबरें मीडिया में चलीं थीं। इसमें जिलाधिकारी भी मौजूद थीं। खबरों में कहा गया कि डीएम द्वारा शिकायत सुनने के दौरान सीएमओ मोबाइल चला रहे थे। समाचार में शामिल अन्य तथ्यों को लेकर बाद में सीएमओ व पत्रकारों की वार्ता का ऑडियो क्लिप वायरल हुआ। इसी क्लिप को आधार बनाते हुए पत्रकारों ने आरोप लगाए हैं कि सीएमओ कोर्ट से नोटिस देने को कहकर धमका रहे हैं। फिलहाल इसी मामले को लेकर पत्रकार धरने पर बैठ गए हैं।

ये भी पढ़ें  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा : 30 फीट गहरी खाई में गिरी स्लीपर बस, 15 यात्री घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link