Uttar Pradesh

दिल्ली से महाकुंभ जा रही बस ट्रक से टकराई, ड्राइवर फंसा, 40 घायल

इटावा,6 फरवरी 2025

गुरुवार सुबह आगरा-कानपुर सिक्स लेन हाईवे पर दिल्ली से प्रयागराज जा रही बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। बस में कुल 56 यात्री सवार थे, जो महाकुंभ में शामिल होने जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि चार गंभीर रूप से घायल यात्रियों को सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।

घायलों में दिल्ली और फरीदाबाद के यात्री शामिल हैं। इनमें हिमांशी, मनीष, दीपमाला, पूरनमल, नीलकंठ शर्मा और उनकी पत्नी मीना शर्मा समेत कई अन्य लोग घायल हुए हैं। 40 वर्षीय ड्राइवर विनोद उपाध्याय की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में हादसे के लिए ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने हाइड्रा मशीन की मदद से राहत कार्य किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हनुमानगढ़ी : 288 वर्ष बाद गद्दीनशीन महंत पहली बार निकले बाहर... करेंगे रामलला के दर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link