Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : ढलान पर खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई बाइक और मिनी बस, भीषण सड़क दुर्घटना में 4 की मौत, 17 घायल

महू, 7 फरवरी 2025

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शुक्रवार सुबह एक दोपहिया वाहन, एक निजी मिनी बस और एक ट्रेलर ट्रक की टक्कर में दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और 17 घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना जिले की महू तहसील में उस समय हुई जब एक बाइक और एक मिनी बस ढलान पर खड़े एक ट्रेलर ट्रक से टकरा गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि मानपुर क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार दो पुरुषों और मिनी बस सवार दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 17 लोग घायल हो गए और उन्हें इंदौर के सरकारी एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  एमपी के नर्मदापुरम में जिला अस्पताल की घोर लापरवाही, पोस्टमार्टम के लिए लाए गए युवक के शव को रातभर कुत्तों ने नोचा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link