NationalReligious

देवी-देवताओं पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, चार युवकों को भेजा जेल

इटावा, 8 फरवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में पुलिस की सोशल मीडिया टीम ने चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इन सभी युवकों ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देवी देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था।

पकड़े गए सभी युवक इटावा जिले के बसरेहर थाना क्षेत्र के ग्राम काछियान निवासी हैं। इनमे त्रिवेन्द्र कुमार, गुलशन कुमार,अंकेश कुमार व निगम बाबू शामिल हैं। पुलिस की सोशल मीडिया टीम को इनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो मिला था। इस वीडियो में देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया टीम की छानबीन में मामला बरसेहर क्षेत्र से जुड़ा मिला। थाने की पुलिस को सूचना दी गई तब चारो को बनकटी पुलिया पर गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोरखपुर: मां कड़जहि के मंदिर में नवरात्र के सातवें दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, महिलाओं ने चढ़ाई धार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link