Ho Halla SpecialNational

दुनिया देखेगी दुधवा की प्राकृतिक खूबसूरती और लखनऊ की लाजवाब चिकनकारी… हो रही ये कोशिश

लखनऊ, 10 फरवरी 2025:

महाकुंभ का दिव्य अनुभव, दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य और लखनऊ की विश्व प्रसिद्ध चिकनकारी। उत्तर प्रदेश के ये आकर्षण अब पूरी दुनिया के सामने होंगे। ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड के सहयोग से ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ट्रैवल राइटर्स का एक दल उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा।

25 को यूपी आएगा ब्रिटिश ट्रैवल राइटर्स का दल

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने मीडिया को बताया कि ब्रिटेन के ट्रैवल राइटर्स का दल 25 फरवरी को उत्तर प्रदेश आएगा। इस दल में ब्रिटेन की प्रसिद्ध ट्रैवल राइटर एलेक्जेंड्रा निकोल लोवेट, सॉरचा मैरेड ब्रैडली, ओइनोन जुडिथ डेल आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

25-26 फरवरी : प्रयागराज में महाकुंभ और अन्य ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों का भ्रमण।

Advertisement

27 फरवरी: लखनऊ में ऐतिहासिक स्थलों और चिकनकारी की कला का अवलोकन।

28 फरवरी: दुधवा राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा, जहां दल बाघ, तेंदुए, हाथी और विभिन्न वन्यजीवों का अनुभव लेगा।

उत्तर प्रदेश को मिलेगा वैश्विक मंच

पर्यटन मंत्री के मुताबिक उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल, राज्य घरेलू पर्यटकों की पहली पसंद बना हुआ है। अब विदेशी पर्यटकों को भी आकर्षित करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के पास विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता है। इस क्षमता को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करने के लिए यह फैम ट्रिप आयोजित की गई है।

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान अपने घने जंगलों, ऊंची घास के मैदानों और विविध वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है। ब्रिटिश दल के इस दौरे से उत्तर प्रदेश के इन अनूठे पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  कल से बदलेंगे नियम: टैक्स, GST से लेकर गैस-दवाओं तक असर...जानें जेब पर क्या पड़ेगा फर्क

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link