Ho Halla SpecialNational

महाकुंभ : गर्लफ्रेंड की सलाह पर बेचे दातून… 5 दिन में 40 हजार कमाए

अमित मिश्र

महाकुंभ नगर, 11 फरवरी 2025:

महाकुंभ मेले में एक साधारण युवक की अनोखी सफलता की कहानी वायरल हो रही है। आकाश कुमार यादव नामक युवक ने सिर्फ पांच दिनों में 40 हजार रुपये कमाए, वह भी पारंपरिक ‘इंडियन टूथब्रश’ यानी दातून बेचकर। खास बात यह है कि इस छोटे से बिजनेस का आइडिया उसे उसकी गर्लफ्रेंड ने दिया था।

आकाश ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे महाकुंभ में मेहनत करने की सलाह दी थी। उसने कहा था कि क्या पता सफल हो जाओ? इसी सुझाव पर अमल करते हुए वह मेले में दातून बेचने पहुंच गया और चार पांच दिनों में उसकी बिक्री इतनी बढ़ गई कि उसने हजारों रुपये कमा लिए।

ये भी पढ़ें:

कमाई से खरीदा मोबाइल, मां को दिए 5000 रुपये

Advertisement

अपनी इस कमाई से आकाश ने 16 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा, मां के लिए साड़ी ली और उन्हें 5000 रुपये भी दिए। उनका कहना है, “मां खुश तो सब खुश।”
आकाश के अनुसार, वह केवल भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी दातून बेच रहे हैं।

खूब वायरल हो रही आकाश की सफलता की कहानी

मडियाहूं ( जौनपुर, यूपी) के रहने वाले आकाश का यह सफर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग उनकी मेहनत और सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। इस सफलता से आकाश, उनकी मां और गर्लफ्रेंड सभी बेहद खुश हैं। आकाश की यह कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा बन सकती है, जो किसी भी छोटे से मौके को भुनाकर बड़ी सफलता हासिल करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें  सरकार पर दागे सवाल, अखिलेश बोले...सपा सरकार में मिलेगा शिक्षामित्रों, नौजवानों को न्याय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link