Rajasthan

राजस्थान : सिरोही में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को पीछे से मारी टक्कर, 4 की मौत, 9 घायल

सिरोही, 13 फरवरी 2025

राजस्थान में सिरोही जिले के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे ट्रक और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 9 अन्य घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

स्वरूपगंज थाने में तैनात एएसआई नरेंद्र ने बताया कि हादसाग्रस्त ट्रक सिरोही से लोहे से बनी भारी मशीनरी लादकर जा रहा था। कोदरला के पास ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। एएसआई ने बताया कि हादसे में ट्रक के पीछे रखी मशीन केबिन तोड़कर बाहर आ गई। हादसे में ट्रक के ड्राइवर, हेल्पर और ऑटो में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार करीब 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वरूपगंज थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायलों को बचाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया।

ट्रक चालक, खलासी और ऑटो में सवार महिला ट्रक पर लगी मशीनरी के नीचे फंस गए। काफी मशक्कत के बाद मशीनरी हटाकर तीनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक तीनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। एक अन्य महिला ने प्राथमिक उपचार के दौरान उदयपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। ट्रक और ऑटो की टक्कर के बाद मौके पर भीषण जाम लग गया। स्वरूपगंज पुलिस ने यातायात को वन-वे कर जाम खुलवाया। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  प्राइवेट पार्ट में सोना छिपाकर ले जा रहा था शख्स, एक्स-रे देख कस्टम अधिकारियों के उड़े होश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button