BiharPolitics

BJP का चीयरलीडर बन गया है चुनाव आयोग : नए मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पर भड़के तेजस्वी यादव।

पटना, 19 फरवरी 2025

राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग पर लोगों का भरोसा खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि आयोग इन दिनों विपक्षी दलों की बात नहीं सुन रहा है। तेजस्वी यादव ने कहा, “इस समय चुनाव आयोग की भूमिका भाजपा के चीयरलीडर के रूप में काम कर रही है। यह लोकतंत्र के लिए कैंसर बनता जा रहा है।”

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग लोकतंत्र और संविधान के लिए कैंसर बनता जा रहा है। 2020 में जब बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो रहे थे, तब चुनाव आयोग ने एक दिन में तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शाम 5 बजे काउंटिंग को घंटों के लिए रोक दिया गया, क्योंकि हम जीत रहे थे। रात 2 बजे नतीजे घोषित किए गए। लोगों के मन में ईवीएम को लेकर संदेह है। जब केंद्र में हमारी सरकार बनेगी, तो हम जीतने के बावजूद ईवीएम को हटा देंगे।”

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के लालू प्रसाद को भारत रत्न दिए जाने की मांग पर सवाल उठाने वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। तेजस्वी ने कहा, “जब कर्पूरी जी जीवित थे, तब ये लोग गाली देते थे। अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर की मृत्यु के कितने साल बाद उन्हें भारत रत्न मिला, यह सभी जानते हैं। लालू प्रसाद यादव ने इस समाज के लिए क्या योगदान दिया है, यह सभी जानते हैं।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  कुंभ नगरी में खनन माफिया 'डकार' गए कई पहाड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link