TravelUttar Pradesh

झांसी: अयोध्या से गुजरात जा रहे दम्पति समेत चार लोगों की सड़क हादसे में मौत

झांसी, 28 फरवरी 2025:

यूपी के झांसी कानपुर हाईवे पर चिरगांव क्षेत्र में अयोध्याधाम से रामलला के दर्शन कर गुजरात वापस जा रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में दम्पति समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृत दम्पति की घायल बेटी का इलाज चल रहा है।

झांसी-कानपुर हाईवे पर ट्रक से टकराकर कार के परखच्चे उड़े

गुजरात के सूरत में रहने वाले जगदीश अपने पूरे परिवार को लेकर कार से प्रयागराज महाकुंभ गए थे। यहां संगम में डुबकी लगाकर सभी अयोध्या आ गए। यहां रामलला के दर्शन कर सभी लोग शुक्रवार की सुबह वापस चल दिये। झांसी कानपुर हाईवे पर चिरगांव थाना क्षेत्र में इनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। जोरदार टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें:

डायमंड कम्पनी में काम करता था मृतक, बेटी भी घायल हुई

Advertisement

कार में सवार जगदीश व उनकी पत्नी कैलाश बेन, साले विपिन और सरहज भावना बेन ने दम तोड़ दिया। मृतक जगदीश की बेटी मिली का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जगदीश सूरत में एक डायमंड कम्पनी में काम करते थे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : भोपाल स्थित घर में मृत मिले डॉक्टर और बेटी, सुसाइड नोट में किया शव दान का अनुरोध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link