Ho Halla SpecialNationalReligious

स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने वाराणसी में दिया प्रवचन, कुंभ की एकता और भारतीय संस्कृति की सराहना

अंशुल मौर्य
वाराणसी, 28 फरवरी 2025:

जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रवचन देते हुए कहा कि कुंभ में भारत की आधी आबादी एकत्र हुई, जहां सभी जाति, धर्म और मत के लोग साथ आए। उन्होंने कहा कि दुनिया ने हमारी एकता और संस्कृति की झलक देखी।

उन्होंने बताया कि कुंभ में सभी ने एक-दूसरे के लिए प्रार्थना की। हमें सिखाया गया है कि किसी की निंदा न करें। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु की दो पत्नियां – श्रीदेवी और भू-देवी – मानी गई हैं, और हम जल में भी नारायण को देखते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज को जाति और संप्रदाय में बांट रहे हैं, लेकिन सभी जातियां समान हैं और हमारी संस्कृति की सुंदरता हैं। कुंभ में कोई जाति नहीं पूछता, बल्कि आध्यात्मिक संगम देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  रामनगरी : श्रद्धालुओं के स्वागत को सजधज रहा लक्ष्मण द्वार...आठ माह में पूरा होगा निर्माण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link