National

Jalandhar Road Accident : हनी सिंह के भतीजे समेत दो की मौत, फ्लाईओवर पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली बनी काल

Honey Singh : पंजाब के जालंधर में तड़के हुआ हादसा, बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे दोनों युवक, नगर निगम के सफाईकर्मी फ्लाईओवर पर कर रहे थे सफाई

न्यूज डेस्क, 1 नवंबर 2026:

पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में मशहूर रैपर हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक की मौत हो गई। इस हादसे में उनके दोस्त आरव तलवार ने भी जान गंवा दी। दोनों युवक बर्थडे पार्टी से कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिस लाइंस इलाके के पास फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी वोक्सवैगन कार टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सफाई के लिए खड़ी थी ट्रैक्टर-ट्रॉली

पुलिस के मुताबिक, हादसे की सूचना रविवार तड़के करीब तीन बजे मिली। उस समय नगर निगम के सफाईकर्मी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे। कचरा इकट्ठा करने के लिए उन्होंने ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ जा रही कार उससे टकरा गई।

बारादरी थाने के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। दुर्घटना में विदित ओलक और आरव तलवार की मौत हो गई। बाकी लोगों के बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाई। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों परिवारों को सूचना दी।

jalandhar-road-accident-honey-singh-ke-bhatije-ki-maut (2)

Advertisement

म्यूजिक कारोबारी के बेटे थे विदित

विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे थे। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले आरव तलवार पैपी स्वीट्स के मालिक के बेटे थे। दोनों परिवारों में घटना के बाद मातम पसरा है।

हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

भतीजे की मौत से हनी सिंह भी गहरे सदमे में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा कि यह दशक उनके लिए दुखों से भरा रहा है। उन्होंने अपने भतीजे को खो दिया है, यह उनके लिए बेहद तकलीफदेह है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने भोलेनाथ से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

jalandhar-road-accident-honey-singh-ke-bhatije-ki-maut

पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची थी। परिवारों को सूचना देने के बाद दोनों युवकों के शव उन्हें सौंप दिए गए। परिजनों ने आगे कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।

ये भी पढ़ें  भारत में डिजिटल पासपोर्ट का दौर हुआ शुरू, जानिए कैसे बदल जाएगी आपकी ट्रैवल लाइफ

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link