CricketSports

IND vs NZ 5th T20I : न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, भारत ने गंवाए दो विकेट

भारत की प्लेइंग इलेवन में भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की वापसी, वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, टीम इंडिया 4-1 से सीरीज खत्म करने उतरी, चार ओवर में गिरे दो विकेट

स्पोर्ट्स डेस्क, 1 नवंबर 2026:

भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का पांचवां मुकाबला रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की बढ़त लेकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। अब उसकी कोशिश आखिरी मुकाबला जीतकर अंतर 4-1 करने की है। हालांकि उसने शुरुआती चार ओवर में ही अभिषेक शर्मा व संजू सैमसन का विकेट गंवाना पड़ा।

भारतीय टीम में दो बदलाव

कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के साथ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है। बल्लेबाजी क्रम में पिछले मुकाबले के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिली जगह

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लगातार दूसरे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। उन्होंने तीसरे टी20 मैच में 19 गेंदों पर 45 रन की तेज पारी खेली थी। इसके बावजूद चौथे मैच में ईशान किशन की वापसी के बाद उन्हें बाहर बैठना पड़ा। पांचवें मुकाबले में भी टीम मैनेजमेंट ने उन्हें अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया।

ये भी पढ़ें:

चौथे मैच में न्यूजीलैंड ने तोड़ी थी जीत की लय

भारतीय टीम ने शुरुआती मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 3-1 की बढ़त बनाई थी। हालांकि, चौथे टी20 में न्यूजीलैंड ने 87 रन से जीत दर्ज की थी। इस हार के चलते भारत के क्लीन स्वीप का मौका खत्म हो गया। अब न्यूजीलैंड की टीम आखिरी मैच जीतकर सीरीज का अंतर कम करना चाहेगी।

Advertisement

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।

ये भी पढ़ें  BCCI New Rules : मैच में गंभीर चोट लगने पर खिलाड़ियों का होगा रिप्लेसमेंट

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link