SportsUttarakhand

उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

देहरादून, 28 जनवरी 2025:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में आज राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह मंगलवार शाम छह बजे से आठ बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री दोपहर बाद 3:20 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से 3:45 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम जाएंगे।

14 फरवरी तक होगा विभिन्न खेलों का आयोजन

प्रधानमंत्री स्टेडियम के पास बने राष्ट्रीय खेल सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व राज्य के खेल अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री के समक्ष राज्य से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। स्टेडियम में लाइटिंग और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ होगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होगा। उद्घाटन समारोह का ब्लॉक और जिला स्तर पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगी पहचान

Advertisement

38वें राष्ट्रीय खेल 2025 उत्तराखंड राज्य के लिए एक स्वर्णिम अध्याय साबित होगा। इन खेलों ने राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर दिया है। यह राज्य की विकास यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगा। खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने में सहायक भी होगा।

पर्यटन और आर्थिक विकास को बढ़ावा

राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों की विविध खेलों में उत्कृष्टता की मिसाल पेश होगी। खेलों के आयोजन से राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर में भी सुधार हुआ, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके अलावा खेलों ने उत्तराखंड में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा दिया।

ये भी पढ़ें  सामाजिक न्याय से संसद तक, देहरादून में रामदास आठवले ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link