National

देशभर में आज ईद-इल-अजहा का त्योहार, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 7 जून 2025

आज शनिवार 7 जून को देशभर में ईद-इल-अजहा (ईद) का त्योहार धूम-धाम से पूरे देश में मनाया जा रहा है।  जिसके अवसर पर देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। ईद-उल-अज़हा, मुख्य इस्लामी त्योहारों में से एक है। इस त्यौहार को देश और दुनिया में आमतौर पर बकरीद के नाम से जाना जाता है। ईद-इल-अजहा मक्का के पवित्र शहर में वार्षिक हज यात्रा के समापन का प्रतीक भी है यह इस्लामी चंद्र कैलेंडर के 12वें और अंतिम महीने धू अल-हिज्जा के 10वें दिन मनाया जाता है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘सभी देशवासियों, विशेषकर भारत और विदेशों में रहने वाले मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद-उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं ।’’ उन्होंने कहा कि यह दिन हमें सभी के साथ, विशेषकर जरूरतमंद लोगों के साथ अपनी खुशियां बांटने का संदेश देता है।  “आइए इस अवसर पर हम सभी देशवासियों, विशेषकर वंचित वर्ग के लोगों के हित में मिलकर काम करने का संकल्प लें।”

वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने एक्स एकाउंट पर शेयर की गई एक पोस्ट में लिखा, “ईद उल-अजहा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर सद्भाव को प्रेरित करे और हमारे समाज में शांति के ताने-बाने को मजबूत करे।” उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की भी कामना की।

 

ये भी पढ़ें  पहलगाम आतंकी हमले की असदुद्दीन ओवैसी ने की निंदा, कहा - 'यह नरसंहार है.. उरी और पुलवामा से भी खौफनाक'

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button