CrimeUttar Pradesh

पुलिस की चेकिंग देखकर भागा डिलीवरी ब्वॉय, तलाशी में बैग से मिले दस असलहे

अनमोल शर्मा

मुजफ्फरनगर, 7 जून 2025:

यूपी की मुजफ्फरनगर जिले की रामराज थाने की पुलिस व एसओजी टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। ये युवक स्विगी का डिलीवरी ब्वॉय बनकर असलहों की सप्लाई करता था। वाहन चेकिंग में पकड़े जाने के बाद इसके बैग से दस असलहे मिले हैं। पुलिस अब उसके नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

मुजफ्फरनगर की रामराज पुलिस और एसओजी की टीम इनपुट मिलने के बाद जमालपुर नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन हड़बड़ाहट में बाइक स्लिप होने पर ये युवक गिर गया। पुलिस ने इसे पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास 10 तमंचे और कुछ कारतूस भी बरामद हुए। उसकी बाइक कब्जे में ली गई है।

ये भी पढ़ें:

पकड़ा गया युवक सुधांशु मेरठ जिले के बहसूमा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और हरियाणा के करनाल जिले में स्विगी डिलीवर ब्वॉय की नौकरी कर रहा था लेकिन इस नौकरी के बहाने वो असलहों की सप्लाई करता था। ये हथियार दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करता था। सुधांशु पर मेरठ व मुजफ्फरनगर में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वो किससे हथियार खरीदता था और सप्लाई में कौन-कौन जुड़ा था इन सब सवालों के जवाब खोजने में पुलिस जुटी है।

ये भी पढ़ें  पांच दिन में आजम को दूसरी गुड न्यूज, हेट स्पीच केस में भी बरी...कोर्ट ने जांच पर दागे सवाल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link