Bihar

सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, काफिला को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 3 सुरक्षाकर्मी घायल

पटना, 7 जून 2025

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए, जब शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके काफिले को टक्कर मार दी। इस टक्कर में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ, जब तेजस्वी यादव मधेपुरा से पटना लौट रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, तेजस्वी का काफिला चाय पीने के लिए रुका था, तभी अनियंत्रित ट्रक ने एक एस्कॉर्ट वाहन को टक्कर मार दी, जिससे काफी नुकसान हुआ। जब यह दुर्घटना हुई तब तेजस्वी यादव अपने वाहन के बाहर थे, उनके साथ राजद प्रवक्ता शक्ति यादव और पार्टी के अन्य नेता भी थे। वहीं दुर्घटना में घायल सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना ने बिहार में सड़क सुरक्षा और राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। फिलहाल मामले में अधिकारी दुर्घटना के कारणों और किसी साजिश का पता लगाने का प्रयास कर रहे है।

घटना पर तेजस्वी का बयान :

इस दुर्घटना के बाद तेजस्वी यादव तुरंत अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायल सुरक्षाकर्मियों का हालचाल पूछा। वहीं मीडिया को बताया कि जब यह हादसा हुआ तब वे घटना स्थल से महज पांच फीट की दूरी पर ही थे, अगर थोड़ा सा भी यहा-वहां होता तो ट्रक सीधे हमसे टकरा सकता था। उन्होंने लापरवाही के लिए ज़िम्मेदार लोगों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि वे कौन हैं, कार्रवाई होनी चाहिए। सड़क दुर्घटनाएँ आम होती जा रही हैं और देश में सबसे ज़्यादा मौतें ऐसी दुर्घटनाओं के कारण हो रही हैं।”

ये भी पढ़ें:

पार्टी ने की जांच की मांग :

Advertisement

इस मामले में आरजेडी विधायक मुकेश रोशन ने घटना पर चिंता जताई कि क्या दुर्घटना के समय ट्रक चालक शराब के नशे में था। उन्होंने मामले की गहन जांच की मांग की और पुष्टि की कि पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार :

दुर्घटना की सूचना मिलते ही सराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की।  हादसे के बाद भाग रहे चालक का पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को टोल नाके पर गिरफ्तार कर लिया।  फिलहाल पुलिस घटना के बारे में ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है।

 

ये भी पढ़ें  पहले नाबालिग प्रेमिका से किया शादी का वादा, फिर वेश्या बनने को मजबूर किया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link