Uttar Pradesh

बहराइच न्यूज : मेले में जलपरी शो के बीच टूटा कांच का एक्वेरियम, बच्चों समेत 15 लोग अस्पताल पहुंचे

शीशे के टुकड़े सिर और चेहरे में धंसे, पानी के तेज बहाव में दूर तक बह गए बच्चे, दो गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर, एफआईआर दर्ज

बहराइच, 3 नवंबर 2026:

यूपी के बहराइच स्थित फखरपुर में चल रहे मेले में जलपरी शो के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शो के लिए बनाए गए एक्वेरियम का शीशा अचानक तेज आवाज के साथ फट गया। टैंक में भरा करीब 20 हजार लीटर पानी बाहर फैल गया। पानी के तेज बहाव के साथ कांच के टुकड़े दर्शकों की तरफ पहुंचे, जिससे चार बच्चों समेत 15 लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त शो देख रहे लोगों में भगदड़ जैसे हालात बन गए।

तीन दिन से उर्स के मौके पर चल रहा था मेला

फखरपुर क्षेत्र के खालेपुर गांव में हर साल नवंबर में मजार पर उर्स के दौरान मेला लगता है। इस बार मेले में पहली बार जलपरी शो लगाया गया था। इसमें एक बड़े एक्वेरियम में अंदर भरे पानी में मछली की ड्रेस पहनकर उसी तरह तैरती युवती को देखने के लिए लोग काफी संख्या में जमा हो रहे थे। सोमवार रात करीब नौ बजे यही शो चल रहा था। इस दौरान दर्जनों लोग शो देख रहे थे। शो का 50 रुपये का टिकट रखा गया था। शो के दौरान युवती पानी से भरे टैंक में करतब दिखा रही थी। तमाम लोग पूरे परिवार के साथ मौजूद थे।

तेज धमाके के साथ शीशे के टुकड़े बिखर गए

अचानक तेज आवाज के साथ शीशा टूट गया। इसके बाद पानी तेजी से बाहर आया। वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। बताया गया कि टैंक में पानी का दबाव बढ़ने से उसकी कांच की दीवार अचानक टूट गई। करीब 20 हजार लीटर पानी बाहर निकलकर दर्शकों की तरफ फैल गया। मेले में उस समय दो से तीन हजार लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें:

एक्वेरियम के पास रहे बच्चे चपेट में आए

एक्वेरियम के पास सबसे नजदीक बच्चे ही थे। जो शीशे पर हाथ रखकर युवती को उत्सुकता से देख रहे थे। जब हादसा हुआ तो बच्चे ही सबसे ज्यादा चपेट में आये। हादसे में घायल बच्चों की पहचान अर्श, बुरऊ, अहद खान और मोहम्मद सादिक के रूप में हुई है। इनमें सादिक और फहाद को गंभीर चोटें आने पर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि अर्श समेत अन्य घायलों का इलाज सीएचसी फखरपुर में कराया गया। कई बच्चों के सिर, चेहरे और मुंह में कांच के टुकड़े घुस गए। एक्वेरियम में करतब दिखा रही युवती भी घायल हुई है।
bahraich-news-jalpari-show-aquarium-accident (2)

Advertisement

परमिशन को लेकर उठे सवाल, एफआईआर दर्ज

थाना प्रभारी फखरपुर राजकुमार राजभर के मुताबिक, जलपरी शो के आयोजन की परमिशन नहीं ली गई थी। उर्स कमेटी अध्यक्ष वाजिद खान और शो संचालक शादाब समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में सात लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने मेला कमेटी अध्यक्ष और शो संचालक समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में टैंक में पानी का दबाव अधिक होने से शीशा टूटने की बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें  नेपाल के रास्ते घुसपैठ की कोशिश : सीमा पर बहराइच में दो ब्रिटिश नागरिक दबोचे... एक पाकिस्तानी मूल का

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link