TravelUttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : हरदोई में ट्रक ने मारी ऑटो में टक्कर, 7 की मौत, 2 घायल

हरदोई, 15 मई 2025:

यूपी के हरदोई जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि ऑटो नौ सवारियों को लेकर संडीला की ओर जा रहा था। हरदलमऊ गांव के पास ट्रक ने ऑटो को इतनी तेज टक्कर मारी कि उसकी छत उड़ गई और सवारियां 8-10 फीट दूर जा गिरीं। हादसे में सात लोगों की जान चली गई, जबकि दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले लोग

-रंजीत (27) ऑटो चालक, निवासी बाजरखेड़ा, कासिमपुर
-निसार (35) निवासी बनवा, कछौना
-रविंद्र (19) पुत्र नंदराम, निवासी मलहनखेड़ा, थाना कासिमपुर
-अंकित (20) पुत्र राम सिंह, निवासी बहदिन, थाना कछौना
-बिटान उर्फ पिंकी (30) पत्नी रोहित, निवासी धतीगढ़ा, थाना कासिमपुर
-अयाज (3) पुत्र सिराज, निवासी बेहटा मुजावर, जनपद उन्नाव
-फूलजहां (28) पत्नी सिराज, निवासी बेहटा, मुजावर, जनपद उन्नाव

Advertisement

ये भी पढ़ें  अयोध्या : सड़क दुर्घटना में स्टेनोग्राफर की मौत, परिवार ने SDM पर लगाया प्रताडित करने का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link