Uttar Pradesh

प्रेमी संग भागने से रोका तो भड़की मां…बेटी पर फेंका खौलता पानी, चेहरा झुलसा

आदित्य मिश्र

अमेठी, 13 जून 2025:

यूपी के अमेठी जिले में प्रेमी के साथ भाग रही मां को बेटी ने रोका तो मां इस कदर नाराज हुई कि उसने खौलता पानी उस पर फेंक दिया। उसका चेहरा और गर्दन का हिस्सा झुलस गया। जिला अस्पताल से बेटी को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

गौरीगंज की है घटना, महिला को हैं पांच बच्चे

ये भी पढ़ें:

मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली पांच बच्चों की मां शुक्रवार की सुबह अपने प्रेमी के साथ भागने लगी। मां को अनजान युवक के साथ जाते देख घर में मौजूद बेटी ने एतराज करते हुए विरोध किया। इसी बात पर नाराज हुई मां ने प्रेमी की मदद से खौलते हुए पानी को उसके चेहरे पर फेंक दिया।

Advertisement

फरार पत्नी व उसके प्रेमी के विरुद्ध पति ने दर्ज कराया केस

इसके बाद दोनो मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पति की तहरीर पर पुलिस ने मां और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  मेरठ नौचंदी मेले में दर्दनाक हादसा!....गुब्बारा पकड़ने दौड़ी मासूम की कार से कुचलकर मौत, परिवार में कोहराम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link