Uttar Pradesh

मेरठ नौचंदी मेले में दर्दनाक हादसा!….गुब्बारा पकड़ने दौड़ी मासूम की कार से कुचलकर मौत, परिवार में कोहराम

अनमोल शर्मा

मेरठ, 25 जून 2025:

यूपी के मेरठ के प्रसिद्ध नौचंदी मेले में खुशियों के माहौल के बीच एक हृदयविदारक घटना ने पूरे परिवार को गहरा सदमा दे दिया। नौचंदी मेला मार्ग पर एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, जब वह गुब्बारा पकड़ने के प्रयास में एक तेज़ रफ़्तार कार की चपेट में आ गई। यह घटना मेले की चमक-धमक के बीच राजस्थान से आए एक परिवार के लिए आजीवन पीड़ा का कारण बन गई।

दर्दनाक हादसा: गुब्बारा बनी मौत का कारण

ये भी पढ़ें:

यह दुखद घटना मंगलवार को नौचंदी मेले के पास घटी। राजस्थान के दौसा जिले से आया जयवीर का परिवार मेले में खिलौने बेचने का काम करता है। उनकी सबसे छोटी और प्यारी बेटी, काजल, सड़क किनारे खेलते हुए एक गुब्बारे के पीछे दौड़ पड़ी। तभी बागपत निवासी शिवम सिरोही की कार ने उसे बेरहमी से कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल काजल को तुरंत गढ़ रोड स्थित विनोद हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

आरोपी चालक गिरफ्तार, सुरक्षा पर उठे सवाल

दुर्घटना के तुरंत बाद, मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने आरोपी चालक शिवम सिरोही को पकड़ लिया और उसे नौचंदी थाना पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें  बाराबंकी: बैंक कर्मियों ने अपने ही ग्राहक से की जालसाजी... ब्लैंक चेक से निकाले 7.45 लाख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link