ReligiousUttar Pradesh

मिर्जापुर : प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए एमपी सेपैदल अयोध्या को निकले प्रिंस

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर 16 जनवरी 2025:

अयोध्या में रामलला का दर्शन करने का संकल्प लेकर मध्य प्रदेश के सीधी जिले से 18 वर्षीय प्रिंस कुमार गुप्ता पैदल ही निकल पड़े। यूपी की सरहद में पहुंचने पर मिर्जापुर में प्रिंस का भावपूर्ण स्वागत किया गया।

हनुमान मंदिर पर किया गया स्वागत

ये भी पढ़ें:

हाथ में जय श्रीराम लिखी पताका लेकर पैदल निकले प्रिंस गुरुवार को मिर्ज़ापुर के ड्रमंडगंज घाटी के छोटका मोड़ घुमान हनुमान मंदिर पर पहुंचे। यहां प्रिंस का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह तारकेश्वर केशरी, भाजपा नेता लवकुश केशरी, आशीष केशरी, सतीश, प्रिंस, पर्वत सरोज आदि ने रामनाम की पट्टिका और फल भेंटकर उनका स्वागत किया।

श्रीराम के जीवन से सीख लें युवा : प्रिंस

रामभक्त प्रिंस ने बताया कि वे गुरुवार सुबह पांच बजे हिनौती गांव से पैदल ही भगवान श्रीराम का दर्शन करने का संकल्प लेकर निकले हैं। 21 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य रखा है। बताते हैं कि वह वाहन से भी अयोध्या जा सकते थे लेकिन पदयात्रा से भगवान श्रीराम के आदर्शों का अधिक से अधिक प्रसार होगा। प्रत्येक युवा को प्रभु श्रीराम के जीवन दर्शन से सीख लेकर आचरण में उतारना चाहिए।

ये भी पढ़ें  वाराणसी क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर तरुण पांडेय ने खुद को राइफल से किया शूट, मौके पर मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link