NationalUttarakhand
उत्तराखंड: तीन ज़िलों में 200 अवैध मदरसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

देहरादून, 16 जनवरी:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश के बाद राज्य में
अवैध मदरसों की पहचान और कार्रवाई का अभियान शुरू हो गया है।
देवभूमि उत्तराखंड के तीन जिलों में लगभग 200 अवैध मदरसों की पहचान की गई है जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। ये मदरसे ल अवैध रूप से बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे।
इनमें सबसे ज्यादा अवैध मदरसे उधम सिंह नगर में मील। उसके बाद देहरादून और नैनीताल में पाए गए हैं ।
जांच में देखा जा रहा है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र राज्य के हैं या दूसरे राज्यों के, मदरसों में शिक्षा मदरसा बोर्ड के मुताबिक है या नही,फंडिंग के स्रोत क्या हैं और साथ ही जमीन वैध है या अवैध।
बहरहाल अवैध मदरसों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।






