Uttarakhand

केदार घाटी हेलीकॉप्टर हादसा : सीएम धामी ने की उच्च स्तरीय आपात बैठक, जांच के दिए आदेश

देहरादून, 15 जून 2025:

उत्तराखंड के केदारनाथ घाटी में हुए दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून स्थित सरकारी आवास से एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन सचिव, आपदा प्रबंधन सचिव, यूकाडा, डीजीसीए के अधिकारी और सूचना महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

सीएम धामी ने हादसे को गंभीरता से लेते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जांच निष्पक्ष और शीघ्रता से पूरी की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

ये भी पढ़ें:

बैठक में आपदा प्रबंधन, नागरिक उड्डयन और अन्य संबंधित एजेंसियों को राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर समन्वय बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सरकार ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें  केदारनाथ धाम में उमड़े श्रद्धालु, चार दिन में एक लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link