NationalUttarakhand

सड़क पर घायल हालत में पड़े थे दो लोग…फिर रुका सीएम धामी का काफिला

देहरादून,1 मार्च 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी की संवेदनशीलता से सड़क पर घायल पड़े एक युवक और युवती को हॉस्पिटल भेजवाया जिससे उन्हें तत्काल इलाज की सुविधा मिल गई। दोनों सुरक्षित हैं और परिवार के लोग सीएम के इस व्यवहार पर निहाल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

कंट्रोल रूम जा रहे थे सीएम, कैनाल रोड पर दिखे घायल, एसएसपी को फोन कर दिलाई मदद

दरअसल मुख्यमंत्री चमोली के माणा में हुई हिमस्खलन की घटना की समीक्षा के लिए आईटी पार्क स्थित आपदा प्रबंधन केंद्र जा रहे थे। उनका काफिला रास्ते में था तभी कैनाल रोड पर एक युवती और एक युवक घायल हालत में पड़े दिखाई दिए। दो दोनों एक दूसरे के वाहन आपस मे टकरा गए थे। ये नजारा देख मुख्यमंत्री ने काफिला रुकवाया और तुरन्त एसएसपी देहरादून को दोनों को तत्काल उपचार दिलाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

पुलिस घायलों को हास्पिटल लाई, दोनों सुरक्षित, परिजनों ने जताया सीएम का आभार

Advertisement

मौके पर आई पुलिस टीम ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाकर एक्स रे के साथ ही प्राथमिक उपचार दिलाया। पुलिस की सूचना पर बाद में परिजन भी मौके पर पहुंचे। घायल युवक का नाम खुड़बड़ा मोहल्ला निवासी सुमित दुआ है, जिन्हें उपचार के लिए बलबीर रोड स्थित परम अस्पताल भेजा गया। वहीं घायल युवती का नाम गाजीवाला निवासी परिणीता पुत्री प्रेम कुमार गुरुग़ हैं। परिणिता को नंदा अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। परिणिता के पिता ने संवेदनशीलनता का परिचय देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

ये भी पढ़ें  एयर इंडिया दुर्घटना : घटनास्थल से कुल 318 मानव अंग बरामद, जमीन पर 19 लोगों की मौत की सरकार ने पहली बार की पुष्टि

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link