Uttarakhand

मंत्री धन सिंह के ऐलान से शिक्षकों को बड़ी राहत… स्थानांतरण और प्रमोशन अब समय पर

अफसरों को जारी किए निर्देश, अनुरोध श्रेणी के स्थानांतरण को मिलेगी प्राथमिकता, लंबित प्रमोशन प्रकरण भी जल्द निपटेंगे

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 27 मार्च 2026:

विद्यालयी शिक्षा विभाग के शिक्षकों के वार्षिक स्थानांतरण इस बार हर हाल में किए जाएंगे। इसके साथ ही लंबित प्रमोशन मामलों का निस्तारण भी तेजी से किया जाएगा। विभागीय अधिकारियों को इसके लिए पूरी तैयारी शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्थानांतरण और प्रमोशन शिक्षकों का मूल अधिकार है। सरकार इस दिशा में गंभीर है और समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से इन लाभों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्रक्रिया तुरंत शुरू करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें:

विशेष रूप से अनुरोध श्रेणी के स्थानांतरण को प्राथमिकता देने को कहा गया है, ताकि योग्य शिक्षक समय पर आवेदन कर लाभ ले सकें। डॉ. रावत ने यह भी स्पष्ट किया कि कोटीकरण और स्थानांतरण से जुड़े उच्च न्यायालय में दर्ज याचिकाओं में विभाग तथ्यों के साथ ठोस पैरवी करेगा। जरूरत पड़ने पर विशेष अपील भी दायर की जाएगी, ताकि मामला समय से पहले निपट जाए और शिक्षक लाभान्वित हों।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वित्त और कार्मिक विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई। सरकार शिक्षकों के प्रमोशन प्रकरणों को जल्द निपटाने के लिए भी प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को हर स्तर पर ठोस पैरवी कर मामलों को तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। पारदर्शी और समयबद्ध प्रक्रिया से न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  युवाओं के लिए खुशखबरी, शिक्षकों के खाली पड़े 400 पदों पर होगी भर्ती, मंत्री बोले- प्रधानाचार्यों के प्रमोशन में लाएं तेजी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link