Uttar Pradesh
आगरा : अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों में आगरा का दंपति भी शामिल….. जनमंच ने दी श्रद्धांजलि

मयंक चावला
आगरा,13 जून 2025:
गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जा रही फ्लाइट हादसे में आगरा का लवानिया परिवार से एक दम्पति भी था, जिनकी मौत हो गई। इस हादसे की खबर जैसे ही आगरा पहुंची, शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सिविल कोर्ट परिसर में जनमंच की ओर से कैंडल जलाकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और पूरे देश के लिए सदमे जैसी है।
जनमंच और वकीलों ने केंद्र सरकार से इस हादसे की हाई लेवल जांच की मांग की है और कहा कि अगर किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। साथ ही सरकार से मृतकों के परिवार को बीमा राशि के अलावा अच्छा-खासा मुआवज़ा देने की अपील की गई है।






