CrimeUttar Pradesh

महाकुंभ मेला क्षेत्र में तैनात सफाईकर्मी ने चाकू से खुद का गला रेता, हालत नाजुक

महाकुंभ नगर, 26 फरवरी 2025:

यूपी के महाकुंभ मेला क्षेत्र में तैनात सफाई कर्मचारी ने चाकू से खुद का गला रेत लिया। उसे नाजुक हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या की कोशिश की वजह पता नहीं चल सकी है।

भाई ने कहा-दिमागी हालत ठीक नहीं

बांदा जिले के नरैनी करतल निवासी फूलचंद जनवरी माह में ही महाकुंभ मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात किया गया था। बुधवार को फूलचंद सेक्टर-21बी क्षेत्र में ड्यूटी कर रहा था। इसी बीच संगम लोअर 33 नंबर घाट पर बने एक वॉशरूम में गया और अपना गला रेत लिया। कुछ लोगों ने उसे खून से लथपथ देखा तो फौरन उसे अस्पताल भेजवाया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। भाई गोरेलाल ने बताया कि उसकी दिमागी हालत ठीक नही है। आत्महत्या की कोशिश की वजह के बारे में वो कुछ नहीं बता सका।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सावन के पहले सोमवार पर महादेवा में जुटेंगे शिवभक्त, बाराबंकी-बहराइच रोड पर डायवर्जन लागू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link