Uttar Pradesh

प्रयागराज : अभ्यर्थियों का धरना जारी… अब आरओ-एआरओ परीक्षा की बारी

प्रयागराज, 15 नवंबर 2024:

यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा को एक शिफ्ट में कराने की घोषणा के बाद भी यूपी के प्रयागराज में अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के सामने पांचवें दिन भी वे डटे हैं। अभ्यर्थी आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा भी एक ही दिन में कराने की मांग कर रहे हैं।

यूपी पीसीएस और आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा एक ही दिन में कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रयागराज में आंदोलन शुरू किया था। उनके आंदोलन के चौथे दिन गुरुवार को आयोग को झुकना पड़ा। यूपीपीएससी ने उनकी एक बड़ी मांग मान ली है। आयोग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पहले की तरह ही पीसीएस-प्री की परीक्षा एक ही दिन में कराई जाएगी। आरओ-एआरओ की परीक्षा को लेकर एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद उस पर फैसला होगा।

मांग पूरी होने तक आंदोलन पर अड़े

ये भी पढ़ें:

इसके बाद भी अभ्यर्थी धरना-प्रदर्शन समाप्त करने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा के लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का आश्वासन देकर आयोग बरगला नहीं सकता है। दोनों परीक्षाओं को एक दिन एक शिफ्ट में कराने की मांग है। एक ही परीक्षा की मांग मानी गई है। आरओ-एआरओ की प्रारंभिक परीक्षा एक दिन में कराने की अपनी मांग को लेकर अभ्यर्थी धरने पर जमे हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  राम मंदिर में दर्शन के लिए बंपर भीड़, दीपोत्सव के बाद 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link