PoliticsUttar Pradesh

मिल्कीपुर उपचुनाव : मतदान कल, तैयारियां पूरी… 3.70 लाख वोटर चुनेंगे नया विधायक

अयोध्या, 4 फरवरी 2025:

यूपी के अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बुधवार को मतदान होगा। क्षेत्र के करीब 3.70 लाख वोटर नया विधायक चुनेंगे। मतदान के लिए मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। उपचुनाव के नतीजे आठ फरवरी को आएंगे।

पोलिंग पार्टियों ने संभाला मोर्चा, मजिस्ट्रेट तैनात

मिल्कीपुर क्षेत्र में 414 स्थलों पर मतदान कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 210 मतदेय स्थलों पर वेब कास्टिंग और 25 स्थलों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 71 केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्बर, नौ उड़न दस्ता टीम, नौ निगरानी टीम, छह वीडियो टीम, दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, चार जोनल मजिस्ट्रेट व 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

भाजपा-सपा के बीच है सीधी टक्कर

Advertisement

मिल्कीपुर का यह उपचुनाव भाजपा और सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना है। इसलिए दोनों दलों के नेताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए जमकर प्रचार किया। मालूम हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा के बावजूद भाजपा फैजाबाद लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद से हार गई थी। सपा ने इस हार को जमकर प्रचारित किया था।

अवधेश प्रसाद पहले मिल्कीपुर से विधायक थे, लेकिन उनके त्यागपत्र देने से यह सीट खाली हुई। अब सपा ने उनके बेटे को उम्मीदवार बनाया है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। भाजपा इस चुनाव में लोकसभा चुनाव की हार का बदला लेना चाहती है। यही कारण है कि योगी सरकार के कई मंत्रियों ने लंबे समय तक कैंप किया। दूसरी तरफ सपा ने भी अपनी सीट फिर जीतने के लिए जमकर मशक्कत की।

ये भी पढ़ें  Stray Dog : डॉग लवर्स की सारी दलीलें खारिज... खूंखार कुत्तों के बारे में ये हैं सुप्रीम आदेश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link