Uttar Pradesh

ट्रांसफार्मरों से चुराते थे तेल व तार…पिकप लेकर घूम रहे 5 चोर दबोचे, मुठभेड़ में दो को पैर में लगी गोली

मयंक चावला

आगरा, 22 जुलाई 2025:

यूपी के आगरा जिले में ट्रांसफार्मरों से तार व तेल चुराने वाले 5 चोरों को खैरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पिकप सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश में गोली चलाई। इसके जवाब में दो बदमाश पुलिस की फायरिंग में घायल हो गए। इनके पास भारी मात्रा में कॉपर वायर बरामद हुआ है।

खैरागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि भाखड़ से भिलावली जाने वाले मार्ग पर एक सफेद रंग की पिकप से चोरों का गिरोह निकल रहा है। पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी की और पिकप को रुकने का इशारा किया। रोड पर दोनों तरफ से रोकने की कोशिश की तो बदमाश उतरकर भागने लगे और पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमे दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। बाकी अन्य तीन बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की गोली लगने से सैया निवासी दो सगे भाई दीवान सिंह व साहूकार सिंह घायल हुए हैं। अन्य गिरफ्तार बदमाशों में शिशुपाल उर्फ चंगो निवासी हिरोड़ा, महेश शमसाबाद और अजीत फतेहपुर सीकरी का रहने वाला है। इनके पास दो तमंचे, तीन व चार बोरे में चोरी का कॉपर वायर बरामद हुआ है। एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि इनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उप्र में सत्संग के दौरान भगदड़ के मामले में चार्जशीट दाखिल: 121 व्यक्तियों की हुई थी मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link