Ho Halla SpecialUttar Pradesh

गोरखपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोरखनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन, बच्चों को दी चॉकलेट

गोरखपुर, 30 जून 2025:

दो दिवसीय गोरखपुर दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का विधिपूर्वक दर्शन-पूजन किया। विश्वविख्यात नाथपंथ की इस प्रमुख पीठ पर राष्ट्रपति का स्वागत गोरक्षपीठाधीश्वर एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में किया गया।

राष्ट्रपति के साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद रहीं। मंदिर में पूजन-अर्चन के उपरांत राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच भी गईं और हाथ जोड़कर तथा हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट भेंट कर उन्हें भावविभोर कर दिया।

Advertisement

एम्स गोरखपुर के दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति पहले सर्किट हाउस और फिर वहां से गोरखनाथ मंदिर पहुंचीं। मंदिर के सिंह द्वार पर सीएम योगी, मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन मंदिर के महंत योगी मिथिलेशनाथ सहित अन्य संतों ने उनका स्वागत किया। वेदपाठी विद्यार्थियों के मंत्रोच्चार के बीच महामहिम गर्भगृह तक पहुंचीं और पूजन संपन्न किया।

गुरु गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यों ने राष्ट्रपति को विधिपूर्वक पूजन संपन्न कराया। दर्शन के पश्चात राष्ट्रपति पीठाधीश्वर आवास में पहुंचीं, जहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें विशिष्ट अतिथियों से परिचित कराया और नाथपंथ से जुड़ी जानकारी दी। भोजन प्रसाद ग्रहण करने के पश्चात राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस रवाना हो गईं।

ये भी पढ़ें  सीएम पहुंचे गोरखपुर... आयुष विवि में राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link