CrimeUttar Pradesh

मेरठ में 7वी कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

अनमोल शर्मा

मेरठ, 25 अक्टूबर 2024:

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवक ने एक 11 साल की सातवीं क्लास की छात्रा को अश्लील इशारे किए और छेड़छाड़ की।

छात्रा ने अपने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने आरोपी को बीच सड़क पर जमकर पिटाई की।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं भी युवक को पीट रही हैं। छात्रा के परिजनों ने आरोपी को पकड़कर पीट दिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisement

आरोपी का नाम मोहित कुमार है और उम्र लगभग 35 साल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी लड़की स्कूल जाती है और स्कूल जाते में इस लड़के ने उसे छेड़ा। गंदे गंदे
इशारे करके दो-तीन दिन से लगातार छेड़ रहा था और आज हमने इसे पकड़ लिया और इसे थाने में दे दिया है।

ये भी पढ़ें  दिल्ली : सीलमपुर में किशोर की चाकू घोंपकर हत्या, तालाब में पड़ा मिला शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link