Uttar Pradesh
“CM योगी ने मीरापुर उपचुनाव में सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना”

मुजफ्फरनगर,8 नवंबर 2024
मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि खटाखट वालों को सफाचट करने का समय आ गया है। योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी सनातन धर्म से घृणा करती है और दंगे के आरोपी को टिकट दे रही है। उन्होंने सपा पर बांटने की राजनीति करने का आरोप भी लगाया, जबकि NDA को सुशासन, सुरक्षा और विकास के लिए वोट देने की अपील की।






