Uttar Pradesh

“नोएडा को मिलेगा 83 km का नया एयरपोर्ट, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट”

नोएडा,8 नवंबर 2024

नोएडा को 83 किलोमीटर लंबा नया लिंक एक्सप्रेसवे मिलने जा रहा है, जो जेवर एयरपोर्ट को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण 4,000 करोड़ रुपये की लागत से होगा और यह नोएडा से बुलंदशहर होते हुए मेरठ तक जाएगा, जिससे प्रयागराज तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे देश-विदेश से आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत होगी। यूपी सरकार के निर्देश पर यूपीडा ने इस एक्सप्रेसवे का सर्वे और फिजीबिलिटी स्टडी कराई है।

लिंक एक्सप्रेसवे के लिए गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर के 57 गांवों को चिन्हित किया गया है, और इसके लिए 1000 हेक्टेयर जमीन की आवश्यकता होगी, जिसे किसानों से खरीदा जाएगा या अधिग्रहीत किया जाएगा। जेवर एयरपोर्ट से जुड़ने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे की उपयोगिता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में चार नए लिंक एक्सप्रेसवे का ऐलान किया था, जिससे कनेक्टिविटी में और सुधार होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर इंटरनैशनल एयरपोर्ट को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे से लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके अलावा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक और गंगा एक्सप्रेसवे से फर्रुखाबाद होते हुए एक नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाने की योजना है। इन तीन नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से प्रदेश की तरक्की तेज होगी। यूपीडा ने इन चारों एक्सप्रेसवे की प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली है।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  यूपी : नल से जल : बदली गांवों की तस्वीर...अब होगा असर का आकलन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link