Barabanki City

बाराबंकी न्यूज : ONLINE मेडिकल बिल जमा करने की शर्त पर पेंशनरों का प्रदर्शन, बोले- माननीयों को छूट क्यों

ऑफलाइन बिल जमा करने की सुविधा बहाल करने की मांग उठाई, कहा- ऑनलाइन प्रक्रिया से इलाज कराने में आ रही परेशानी

बाराबंकी, 2 नवंबर 2026:

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मेडिकल बिल ऑनलाइन जमा करने की अनिवार्यता के खिलाफ पेंशनरों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में पेंशनरों ने लखपेड़ाबाग चौराहे से रैली निकाली। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रैली जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर पुरानी ऑफलाइन व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई।

बुजुर्गों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बनी परेशानी

रैली से पहले एसोसिएशन कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष बाबूलाल वर्मा ने कहा कि ज्यादातर बुजुर्ग पेंशनरों को एंड्रॉयड फोन चलाने की जानकारी नहीं है। कई पेंशनर दूरदराज के गांवों में रहते हैं, जहां उन्हें ऑनलाइन बिल जमा करने में मदद करने वाला कोई नहीं मिलता। ऐसे में मेडिकल बिल ऑनलाइन जमा करना उनके लिए बड़ी मुश्किल बन गया है। इसका असर उनके इलाज पर भी पड़ रहा है।

barabanki-pensioners-ka-online-medical-bill-niyam-ke-khilaf-pradarshan (2)

ये भी पढ़ें:

सांसद-विधायकों को मिली छूट तो पेंशनरों को क्यों नहीं

बाबूलाल वर्मा ने कहा कि सरकार ने सांसदों और विधायकों को मेडिकल बिल ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन जमा करने की सुविधा दी है। ऐसे में बुजुर्ग पेंशनरों को भी यह छूट मिलनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि पेंशनर पहले की तरह अपने मेडिकल बिल संबंधित कार्यालय में जमा करें और कार्यालय के कर्मचारी उन्हें ऑनलाइन दर्ज कर आगे की कार्रवाई पूरी कर दें। इससे बुजुर्गों को होने वाली परेशानी दूर हो सकती है।

Advertisement

आंदोलन में शामिल होने की चेतावनी

एसोसिएशन जिला अध्यक्ष ने सरकार से इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पेंशनरों की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रदेश स्तर पर घोषित आंदोलन के सभी कार्यक्रमों में जिले के पेंशनर भी हिस्सा लेंगे।

barabanki-pensioners-ka-online-medical-bill-niyam-ke-khilaf-pradarshan (3)

कई पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

बैठक और रैली में एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा, जिला मंत्री अशोक सोनी, संपेक्षक सुरेश चंद्र, मुन्नी सिंह, सर्वजीत यादव, सुरेंद्र कुमार वर्मा, राजेश कुमार गुप्ता, राम सागर वर्मा, चंद्र शेखर वर्मा, लालजी वर्मा, सुशीला वाजपेई, शकुंतला मिश्रा, रामगोपाल चौधरी, सुविद्या वत्स, फतेहपुर के संयोजक पुतान सिंह, हैदरगढ़ से विमल सिंह, मोहम्मद रजा खान सहित कई पेंशनर शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  महादेवा महोत्सव : अक्षरा सिंह ने जमाया रंग... भोजपुरी गीतों व भजनों पर थिरकता रहा रामनगर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link