Barabanki City

बाराबंकी : टप्पेबाज महिलाओं का गिरोह सक्रिय… एक को रंगे हाथ पकड़ा, दूसरी पर्स लेकर फरार

दोनो घटनाएं ई रिक्शा पर सवार होने के बाद हुईं, लाखों के जेवर भी बरामद हुए, साथ मौजूद छोटे बच्चों को ढाल बनाकर बचने की करती हैं कोशिश

बाराबंकी, 25 नवंबर 2025:

शादियों के मौसम में बाराबंकी शहर में छोटे बच्चों के सहारे टप्पेबाजी करने वाली महिलाओं का गिरोह सक्रिय हो गया है। शहर में एक ही दिन दो अलग-अलग जगहों पर पर्स चोरी की घटनाएं सामने आईं। एक महिला को भीड़ ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि दूसरी घटना में महिला पर्स लेकर फरार हो गई।

बस स्टेशन के पास महिला पकड़ी गई, कीमती जेवरात बरामद

मोहल्ला रसूलपुर निवासी अंजली यादव अपनी सहेलियों संग धन्नाग तीर्थ से लौट रही थीं। बस स्टेशन पर ई-रिक्शा में बैठते समय अंजली को महसूस हुआ कि किसी ने उनके पर्स में हाथ डाला है। पीछे देखा तो एक महिला दो बच्चों को लेकर भागती नजर आई। अंजली और उनकी सहेलियों ने शोर मचाया तो लोगों ने भागती महिला को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर और एक ऑटो चालक ने उसकी तलाशी ली, जिसमें लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कई सामान बरामद हुए। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें महिला खुद को निर्दोष बताते हुए बच्चों का हवाला देकर छोड़ देने की गुहार लगा रही है।

ये भी पढ़ें:

पल्हरी चौराहा पर दूसरी घटना में गर्भवती महिला पर चोरी का शक

इसी दिन पल्हरी चौराहा पर रेखा देवी, निवासी ग्राम भिटौरा लषन, का पर्स चोरी हो गया। रेखा देवी लखनऊ से बाराबंकी बस अड्डे पहुंचने के बाद एक ई-रिक्शा से पल्हरी जा रही थीं। रिक्शा में पहले से 2-3 महिलाएं बैठी थीं। उतरते समय जब उन्होंने बैग खोला तो नीले रंग का छोटा पर्स गायब मिला। पर्स में लगभग 2500 रुपये और राशन कार्ड की फोटो कॉपी रखी हुई थी। रेखा देवी को शक है कि उनके बगल में बैठी करीब 30 वर्ष की दुबली-पतली गर्भवती महिला ने पर्स चोरी किया। उतरते ही वे महिलाएं जल्दी-जल्दी वहां से चली गईं। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : CM धामी ने ‘नमो युवा रन’ को दिखाई हरी झंडी, दौड़ लगाकर बढ़ाया युवाओं का उत्साह

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button